शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे नेता, विज सहित 10 मंत्री लेंगे शपथ


 


हरियाणा-नई सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह थोड़ी देर में शुरू हाेगा। आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें छह कैबिनेट और चार स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री होंगे। नए मंत्रियों में भाजपा के आठ, एक जजपा और एक निर्दलीय होगा। इसके साथ ही हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों के इंतजार की घडिय़ांं खत्म हो गई हैं। राजभवन में आयोजित समाराेह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य नए ंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। समारोह में कई पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष् नेता भी पहुंचे हैं।


शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेताओं का आना शुरू हो गया है। वरिष् भाजपा विधायक अनिल विज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह, मूलचंद शर्मा का मंत्री बनना तय है। निर्दलीय विधायकों में रणजीत सिंह चौटाला को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, जजपा के कोटे के एक मंत्री शपथ लेगा। 


टिप्पणियाँ

Popular Post