व्यापार समझौते के करीब पहुंचे दो दुश्मन देश, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा  



वाशिंगटन/ अमेरिका और चीन 17 महीने से जारी व्यापार युद्ध को और आगे नहीं खींचने पर सहमत हो गये हैं। दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों पक्ष इस बारे में आज आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन के साथ व्यापार समझौते के संबंध में आज घोषणा की जाएगी। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी।


 


टिप्पणियाँ

Popular Post