गृह मंत्री ने देश को बताई सी.ए.ए की ए.बी.सी.डी, बोले. भ्रम फैला देश तोड़ने का काम कर रहा विपक्ष




   
लखऊ/ अमित शाह ने एक तरफ सीएए से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इस कानून के बारिकियों के बारे में जनता को बताया। दूसरी तरफ विपक्ष को भ्रम फैलाने के लिए लताड़ भी लगाया। अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं।नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में घमासान मचा है। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ सीएए से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इस कानून के बारिकियों के बारे में जनता को बताया। दूसरी तरफ विपक्ष को भ्रम फैलाने के लिए लताड़ भी लगाया। अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैंए इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है।


टिप्पणियाँ

Popular Post