अस्पताल का गजब कारनामा, पुरुष की जगह सौंप दिया महिला का शव


फरीदाबाद/ फरीदाबाद में एक अजीबोग़रीब मामला सामने आया है। जहां के एक प्राइवेट अस्पताल की एक बड़ी लापरवाही रविवार सुबह सामने आई। अस्पताल के कर्मचारियों ने एक परिवार को पुरुष के बदले महिला का शव सौंप दिया। शमशान पहुंचकर जब परिजनों ने अंतिम संस्कार की रस्म शुरू की तो शव को देखकर हंगामा शुरू कर दिया।


उधर, अस्पताल से महिला का शव गायब होने पर महिला के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिजनों को उनके शव सौंपे गए। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।


तिलपत गांव में किराए पर रहने वाले राजकिशोर कैंसर से पीड़ित थे। शनिवार शाम को उनकी मौत हो गई। वह मूलरूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले थे। उनके परिजनों को अस्पताल ने गलती से एनआईटी पांच की रहने वाली कैंसर पीड़ित महिला ऊषा का शव सौंप दिया।


इसपर परिजनों ने अस्पताल में फोन किया और हंगामा करना शुरू कर दिया। श्मशान घाट में हंगामे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला जानने के बाद थानाध्यक्ष ने तत्काल एशियन अस्पताल प्रबंधन से बात की।


वहां पता चला कि ऊषा का शव अस्पताल से गायब होने की खबर पर उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा किया। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन को अपने कर्मचारियों की गलती का पता चला।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post