105 साल की महिला ने कोरोना को दी मात, सात दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ होकर लौटी


ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida) शारदा अस्पताल में भर्ती 105 साल की बुजुर्ग अफगानी महिला ने कोरोना ( COVID-19 Virus ) को मात दी है। आपकाे यह जानकर हैरानी हाेगी कि, यह महिला एक सप्ताह तक वेंटीलेटर पर रहने के बावजूद पूरी तरह से स्वस्थ हाेकर अपने घर लाैटी। महिला के परिवार के लोगों ने डॉक्टरों को धन्यवाद करते हुए महिला के ठीक हाेकर घर लाैट आने को ईद का ताेहफा बताया है।जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही कोरोना संक्रमित 105 साल की बुजुर्ग अफगानिस्तानी महिला राबिया को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सात दिन तक वेंटिलेटर पर रहने वाली इस महिला काे डॉक्टरों ने जीवन दान दिया। डॉक्टरों की विशेष निगरानी और देखभाल की वजह से वह अब पूरी तरह ठीक हैं। शनिवार काे राबिया के ठीक होने पर अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने उपहार देकर शुभकामनाएं दी।


शारदा अस्पताल के प्रवक्ता अजित कुमार ने बताया कि नॉएडा के निजी अस्पताल में जाँच के बाद कोरोना संक्रमित अफगानिस्तान की रहने वाली 105 साल की राबिया अहमद को 16 जुलाई को शारदा में एडमिट किया गया था। जब महिला काे अस्पताल लाया गया ताे हालत काफी गंभीर थी। बुखार के साथ-साथ साँस लेने में गंभीर तकलीफ हाे रही थी। इसके अलावा निमोनिया की भी शिकायत थी।


Source :Agency news 


टिप्पणियाँ

Popular Post