कपिल देव को आया हार्ट अटैक, भारतीय खिलाड़ियों ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना



भारतीय टीम के सर्वकालिक महान कप्तान कपिल देव को शुक्रवार की दोपहर हार्ट अटैक आया था लेकिन समय पर बेहतर इलाज मिलने के बाद वे स्वस्थ हो रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेटरों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।




 


नई दिल्ली / भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान कपिल देव को गुरुवार 22 अक्टूबर की रात को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद देर रात उनको दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनको समय पर बेहतर इलाज मिला और वे अब स्वस्थ हो रहे हैं। भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के हार्ट अटैक से जुड़ी जानकारी जैसे ही सुर्खियों में आई तो भारतीय क्रिकेट समुदाय उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।


महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "ध्यान रखना कपिल देव! आपके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। जल्दी ठीक हो जाओ पाजी।" उधर, पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने लिखा है, "आइए एक अरब शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं कपिल देव को भेजें। जल्दी ठीक हो जाओ, पाजी।" भारतीय टीम को 1983 का विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव 61 साल के हैं।


Source:Agency News



टिप्पणियाँ

Popular Post