देहरादून नगर निगम के लेखा अनुभाग के एक अधिकारी कोरोना संक्रमित


देहरादून नगर निगम के लेखा अनुभाग के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नगर निगम में फिलहाल जरूरी कार्य रोक दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।


नगर निगम अगले कुछ दिन बंद रहेगा। साथ ही मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जो नगर निगम में आने वालों को एहतियात के तौर पर वापस भेज रही है।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी दी कि नगर निगम पब्लिक के लिए 02 दिन के लिए बंद किया गया है।


 


Sources:Agency News


टिप्पणियाँ

Popular Post