अमरोहा: गजरौला नगर पालिका का फिर से स्वच्छ सर्वेक्षण में चयनित,राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
मुरादाबाद / अमरोहा के गजरौला की नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार 20 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह अमृत महोत्सव में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा। की नगर पालिका ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्थानीय नगरपालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इससे पालिका के स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले भी नगर पालिका अलग-अलग मामलों में पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं।
नगर पालिका के ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय नगरपालिका बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में स्वच्छ सर्वेक्षण में नेशनल रैंकिंग में तीसरा स्थान व सिटीजन फीडबैक राष्ट्रीय विशिष्ट पुरस्कार से भी पालिका को सम्मानित किया जा चुका है। 20 नवंबर को मिलने वाले पुरस्कार में नगरपालिका के ईओ, चेयरमैन व दाे प्रतिनिधियों को सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। इस पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के 13 शहर चयनित किए गए हैं। चयनित होने का आदेश मिलते ही नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पालिका अध्यक्ष अंशु नागपाल ने बताया कि शहर में साफ सफाई व ओडीएफ प्लस बनाने में शहरवासियों का योगदान हमेशा मिला है। इस उपलब्धि के पीछे शहरवासियों का ही हाथ है।
टिप्पणियाँ