विकासनगर:आपत्तिजनक सामग्री के साथ देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपित गिरफ्तार,तीन पीड़िताओं को छुड़ाया

 


 विकासनगर  /   कोतवाली विकासनगर पुलिस ने लेहमन पुल हरबर्टपुर पर चेकिंग के दौरान अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। साथ तीन पीड़िता को छुड़ाया।पूछाताछ में आरो‍पि‍तों ने अपने नाम अक्षय कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी ग्राम सट्टा रसूलपुर शामली उत्तर प्रदेश और मुकर्रम उर्फ मोनू पुत्र रमजान निवासी ग्राम जीवनगढ़ थाना विकास नगर जनपद देहरादून बताया। वहीं, पुलिस फरार चल रहे राजकुमार पुत्र शिव कुमार महतो निवासी बाल्मीकि बस्ती विकास नगर देहरादून की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपितों के चंगुल से तीन पीड़ितों को छुड़ाया। पीड़ितों द्वारा पूछताछ में बताया कि अभियुक्त गण उनको नौकरी का झांसा देकर एवं गरीबी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार के धंधे में लगा देते हैं। आरोपितों को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

Popular Post