मेयर से अभद्रता,निगम के सभी अनुभागो की खिड़कियां बंद

 


देहरादून:  कल नगर निगम में महापौर सुनियाल उनियाल गाामा के कक्ष में गूंज संस्था की अध्यक्षा सोनिया आनंद बेवजह उलझ पड़ीं। सोनिया आनंद की अभद्रता की गूंज नगर निगम परिसर में फैल गई जिससे कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है।

 इस नाराजगी का असर आज देखने को मिला जब नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम के सभी  अनुभागों में कामकाज बंद कर दिया। नाराज कर्मचारियों का कहना है कि गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद व अन्य सदस्यों ने कल बेवजह हंगामा किया और मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अभद्रता की। 

कर्मचारियों वार्निंग दी है कि यदि दो दिन के अन्दर सोनिया आनंद ने मेयर से माफी नहीं मांगी तो इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा। कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। वहीं नगर निगम कार्यालय में लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, हाउस टैक्स जमा करवाने पहुंचे लेकिन ज्यादातर को मायूसी हाथ लगी और वो वापस लौट गये।

टिप्पणियाँ

Popular Post