सरकार की नीतियों के खिलाफ किसानों का कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन



 बिजनौर: सरकार की नीतियों के खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों में गहरी नाराजगी है। आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए हजारों की तादाद में बिजनौर कलक्ट्रेट पर पहुंच गए और जम कर सरकार के ख्लिाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो नाराज किसानों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।

आपको बता दें कि किसानों की नाराजगी का मुख्य कारण सरकार का वो वादा है जिसमें किसानों ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया गया था। किसानों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं किसानों ने टयूबैलों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर अधिकारियों के दफ्तर में भरने की भी चेतावनी दी है।

वहीं चार अगस्त को भाकियू ने भी अधीक्षण अभियंता बिजनौर कार्यालय पर प्रदर्शन का फैसला लिया है। किसानों को मुफ्त बिजली देने की वादा खिलाफी का सरकार पर आरोप लगाते हुए किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़कर एससी कार्यालय पर भरने की घोषणा की है।वहीं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी लेकिन अब सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है।

टिप्पणियाँ

Popular Post