पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,14 लड़कियां पकड़ी,पांच गिरफ्तार

 


देहरादून /सहसपुर: सहसपुर के एक रिजार्ट में देह व्यापार की सूचना मिलने पर देर रात रिजॉर्ट में कार्रवाई की गई। पुलिस की छानबीन में वहां से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा।

छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है। देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

टिप्पणियाँ

Popular Post