दिल्ली: बवाना में फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगने से छह घायल

 


नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में विस्फोट के बाद छह दमकलकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने आज बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दमकल अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार देर रात 10 बजकर 56 मिनट पर हुई और घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने बताया कि फैक्टरी बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर.5 में स्थित है। फैक्टरी में विस्फोट हुआ जिसके चलते दीवार और दरवाजा ढह गये और छह दमकलकर्मी घायल हो गए। घायलों को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

टिप्पणियाँ

Popular Post