2 महीने की नवविवाहिता पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट,घोंटा गला

 


देहरादून: प्रेमनगर के मिठीबेरी में हैवान बने पति ने अपनी नवविाहिता पत्नि को मौत के घाट उतार दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। जानकारी के अनुसार दो महीने पहले ही फ़रवरी में दोनों की शादी हुई थी। ये दिल को दहलाने वाली वारदात कल रात को हुई। जानकारी के अनुसार दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपी पति का नाम दीपक शर्मा है। दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। पत्नी का गला घोंटकर मार डालने के बाद दीपक खुद ही उसे अस्पताल ले गया था। सुबह पुलिस को डेथ मेमो मिला तो सारी बात सामने आई। पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया है।

टिप्पणियाँ

Popular Post