बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, एक की मौत, एक गंभीर

 


देशभर में छठे चरण के लिए मतदान जारी है। छठे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दो अलग-अलग घटनाएं हुई है। इन घटनाओं ने एक बार फिर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर दिए हैं। छठे चरण के मतदान से पहले पूर्वी मिदनापुर में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या हो गई है। इसके अलावा एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना पूर्वी मिदनापुर के महिषादल की है जहां शुक्रवार की रात को एक चुनावी रंजिश को अंजाम दिया गया। इसके तहत एक कार्यकर्ता की हत्या हुई है जो की टीएमवाईसी के उपाध्यक्ष थे।

घर लौटने के दौरान बीजेपी के कुछ लोगों ने उनकी हत्या की है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में बच्चा इलाके में शुक्रवार की रात को उसे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई है और वह घायल हो गया है। कहां जा रहा है कि पीड़ित को लोहे की रोड और बस से पीटा गया है जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गॉडजिला विकी छठे चरण के तहत पश्चिम बंगाल के 8 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सभी जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं मगर बंगाल में हुई हिंसा की दोनों घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े होते हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post