टैक्स में छूट नहीं मिलने पर लोगों ने फूंक दिया संसद

 


केन्या से टैक्स बढोत्तरी को लकर बवाल इतना बढ़ गया कि आक्रोशित लोगों ने संसद में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार केन्या में हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद में तोड़फोड़ मचा दी है। जानकारी मिली है कि लोग टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने संसद के एक हिस्से तक को आग लगा दिया। आगजनी की घटना के बाद जान बचाने के लिए सभी सांसद संसद से बाहर निकल गए। केन्याई प्लान टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रपति विलियम रूटो के इस्तीफे की मांग की है।

केन्या में प्रदर्शनकारियों ने 25 जून को राजधानी नैरोबी में पुलिस के साथ झड़प की और पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को शांत करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।वही खबर यह भी है कि जब मामला उग्र हो गया तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी। इसमें कई प्रदर्शनकारी पुलिस की गोली के शिकार हो गए। कई खबरें ऐसी भी है जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की जान चली गई। हालांकि इसके आधिकारिक पुष्टि होने का इंतजार है।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रूटों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद जनता के साथ धोखा किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रूटों ने गरीबों की मदद करने का वादा किया था। उन्होंने टैक्स न बढ़ाने और लोन की लागत को कम करने के लिए सरकार के नए विधेयक को खारिज करने की बात कही थी।प्रदर्शनकारियों ने वित्त विधेयक को वापस लेने की मांग की और रूटो के प्रशासन को चेतावनी दी है कि वह सत्ता से उसे बाहर कर देंगे। फिलहाल हालत गंभीर और तनावपूर्ण है। कई जगह सड़कों पर भी आगजनी देखने को मिल रही है।


Sources: PrabhaShakshi samachar

टिप्पणियाँ