विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 


देहरादून: सांसें हो रही कम आओं वृक्ष लगायें हम । पर्यावरण का मतलब प्राकृतिक परिवेश और परिस्थितियों से ही है जिसमें हम अपना जीवन ढंढते हैं। लेकिन बेहद अफसोस की बात है कि आज हम जिन हालातों का सामना कर रहे हैं उसे देखकर यह कहने में हमें जरा भी संकोच नही कि पर्यावरण गंभीर खतरे में आ गया है। दरअसल यह खतरा तकरीबन पूरी तरह से इंसानी गतिविधियों की वजह से ही है।

लिहाजा इन इंयानी गतिविधियों ने निश्चित रूप से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इससे इंसान ही खतरे में नहीं है वल्कि इस नुकसान से पृथ्वी पर जीवित चीजों के अस्तित्व को खतरा है। इसलिए, पर्यावरण को बचाने की बहुत आवश्यकता है। इसी कड़ी में आज पेसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर एसोसिएशन द्वारा 35 पौधे रोपित किए गए। इसके पहले 19 जून को 20 पौधे रोपित किए गए थे। एसोसिएशन द्वारा आगामी 25 जून को 60 पौधे रोपित करने का भी कार्यक्रम है।

टिप्पणियाँ