13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर दी जान,घर से ले गए थे नाबालिग

 


बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 13 साल की लड़की ने आग लगाकर जान दे दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग समेत दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक दो नाबालिग लड़के किशोरी को जबरन घर से ले गए। गांव के पास गन्ने के खेत में एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़े और दूसरे ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर उसकी बड़ी बहन पहुंच गई। इससे आरोपी मौके फरार हो गए।

इस घटना से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी।  भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि वह 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ जन्माष्टमी पर राखी बंधन करने ससुराल गया था। इसी दिन दोपहर में गांव के दो लड़के उनके घर आए। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गांव के पास गन्ने के खेत में ले गए।  भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दुष्कर्म किया।

इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। किशोरी की बहन की आवाज सुनकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 27अगस्त को किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो बड़ी बेटी ने सारी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो घर पर कोई नहीं मिला। किसान खेत पर पत्नी के साथ काम करने चला गया। 27 अगस्त की दोपहर में किशोरी ने डीजल शरीर पर डालकर आग लगा ली। सूचना पर किसान खेत से घर आया और गंभीर हालत में किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में किशोरी ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई। 


टिप्पणियाँ

Popular Post