सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने होनहारों को किया सम्मानित

 


सीएम धामी और शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और 12वीं के होनहारों को सम्मानित किया। दसवीं के छात्र.छात्राओं को टैबलेट और 12वीं के होनहारों को लैपटॉप दिया गया। सीएम धामी ने कहा कि हमारी किस क्षेत्र में रूचि है हमें यह पहचानना चाहिए। हमें उस क्षेत्र में पूरे मन से काम करना चाहिए। आप जिस भी क्षेत्र में जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। ऐसी योजना तैयार करें कि आप उस क्षेत्र को लीड करें। सीएम धामी ने कहा कि हमें सपने जरूर देखने चाहिए। आप जीवन में संकल्प लीजिए। लेकिन ध्यान रहे कि संकल्प में कोइ विकल्प ना हो। जिस दिन आपके संकल्प में विकल्प आ गया, आपकी मंजिल दूर हो जाएगी। सीएम धामी ने होनहारों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आप सब हमारे राज्य का भविष्य हैं। आप मेधावियों ने हम सबको गौरवांवित किया है। अभी यह शुरुआत है। यह मत सोचना कि आप सिर्फ परिवार के बेटे हो। सम्मानित होने के बाद आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। यहां समाज की भावना आपसे जुड़ गई है। मोहल्ले शहर प्रदेश की उम्मीदें हैं आपसे। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण बनेगी। आप आने वाली पीढ़ियों के लिए उत्प्रेरक बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हैं। कई तो ऐसे हैं जिन्होंने बहुत विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया।

कहा कि पीयूष ने विषम परिस्थितियों में यह मुकाम पाया है। कंचन गार्ड की बेटी हैं। उनकी सफलता उदाहरण है। अंशुल नेगी हों या आयुष अवस्थी सभी उदाहरण हैं हमारे लिए। ऐसा लग रहा है हम खुद को सम्मानित कर रहे। नई शिक्षा नीति से शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा। रोजगार परक शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा मंत्री डॉ0 धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में पहुंचे मेधावियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा हमारे होनहार देश का भविष्य हैं। कठिन हालातों में भी बच्चों ने बेहतर मुकाम पाया है। उन्होंने कहा कि 70ः से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से 12वीं तक 600 से लेकर 1200 तक की धनराशि हर महीने दी जाएगी।

टिप्पणियाँ

Popular Post