ये गाय है कलयुग की कामधेनु! 18 महीने की उम्र से दे रही दूध,नहीं बनी मां

 


अजब-गजब: भारत में ऐसे कई गाय-भैंस हैं, जिनके आगे विज्ञान भी हार जाता है। कुछ तो हद से ज्यादा दूध देने के लिए फेमस हैं तो कुछ अपने फूर्तीलेपन और ताकत के चलते जाने जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले से सामने आया है, जहां एक ऐसी गाय है, जिसे कलयुग की कामधेनु कहा जा रहा है। इस गाय को लोग भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। क्योंकि कामधेनु गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

सीधी जिले के जिस अनोखीे गाय के बारे में आज हम बात कर रहे हैं, वह गाय साढ़े 5 साल से बिना किसी बच्चे को जन्म दिए लगातार दूध दे रही है। जिले के सिहावल अंतर्गत डमक पंचायत की इस गाय के चर्चे काफी दूर तक हैं। ये गाय हर रोज सुबह-शाम 4 से 5 लीटर दूध देती है। इस गाय की खास बात यह है कि यह अभी तक एक बार भी मां नहीं बनी है। वर्तमान समय में इस गाय की उम्र सात साल बताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि 18 महीने की उम्र से ही इस गाय ने दूध देना शुरू कर दिया था। गाय पालक आशुतोष तिवारी का कहना है कि यह गाय जन्म के समय से ही काफी अलग थी। मार्च 2019 में ये 18 महीने की हुई और तभी से इसके थनों में दूध आने लगा। उन्होंने बताया कि ये गाय साहीवाल नस्ल की है। इसके अलावा उनके पास एक देसी गाय और एक साहीवाल नस्ल की गाय और है। आशुतोष इस गाय को कपिला कहकर बुलाते हैं। यह बाहरी व्यक्ति को पसंद नहीं करती। जबकि घर के किसी भी सदस्य को इससे कोई दिक्कत नहीं होती।

टिप्पणियाँ

Popular Post