फ्रिज में मिले युवती के 30 टुकड़े ,महिला आयोग ने लिया संज्ञान,धरपकड़ तेज



कर्नाटक के बंगलूरू में एक महिला की हत्या के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य पुलिस को इसमें शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश दिया। दरअसल,मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला की हत्या के बाद उसके शव को 30 टुकड़े कर दिए गए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में छिपाकर रखा गया था। महिला आयोग ने कहा,: बंगलूरू में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के 30 टुकड़े किए गए। आयोग पुलिस को इस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में तेजी लाने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही इस मामले की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। तीन दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।’ इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘ मुख्य आरोपी को पहचान लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। वह एक बाहर वाला है। हम अब ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं, क्योंकि इससे आरोपी को मदद मिल सकती है।’ मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।

महिला का घर कई दिनों से बंद है और उसे किसी ने देखा नहीं है। इस पर पुलिस ने महिला के घर पहुंच कर जांच की तो उसकी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़ों को देखकर होश उड़ गए। उन्होंने शव के 30 से अधिक टुकड़े बरामद किए। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय महिला की हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

Popular Post