नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ,पीएम भी रहे मौजूद

 


हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने आज (गुरुवार) को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में आयोजित किया गया था और हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इसके अलावा सैनी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ली।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर राज्य में अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल हासिल किया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू, ललन सिंह, अजित पवार, एकनाथ शिंदे, पवन कल्याण भी मंच पर मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

Popular Post