क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर को पीटा, कपड़े उतारे और काट दिया गुप्तांग
मेरठ: परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला में 42 वर्षीय क्लीनिक संचालक पर दोपहर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने संचालक का गुप्तांग भी काट दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किला परीक्षितगढ़ में क्लीनिक पर संचालक अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए संचालक से मारपीट की और तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद तेजधार हथियार से क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काट दिया।
आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद धर्मेंद्र ने कॉल कर कुछ चिकित्सक को क्लीनिक पर बुलाया। उन्होंने संचालक का उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण परिजन क्लीनिक संचालक को आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर करने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गए।सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची। तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना संचालक के भाई ने रात में दी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि हमले का कारण क्या है और हमलावर कौन हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस हमले का कारण भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह.तरह की चर्चाएं हैं। परीक्षितगढ़ पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। हमलावरों की घेराबंदी के लिए भी पुलिस लग गई है। पुलिस का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने हादसे में गुप्तांग कटने की जानकारी दी। बाद में हमला कर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया गया। क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। परिजन उन्हें देर से अस्पताल लेकर आए। पहले खुद उपचार करने का प्रयास किया। इसके बाद मेरे पास आए थे। शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
. डॉ0 नीरज गोयल
साभार: अमर उजाला
टिप्पणियाँ