"दहेज, ताने और ज़हर: आगरा में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत"
आगरा : शाहगंज के आजमपाड़ा में चांदी पायल कारखाना संचालक विनय उर्फ वीरू (24) और उनकी पत्नी डॉली (21) के शव घर में मिले। डॉली ने 20 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। बेड पर बच्ची रो रही थी। मौत से पहले वीरू ने अपने साले को व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजी थी, जिसमें वो अपने परिजन पर लड्डू में जहर देने की बात कह रहा था।पुलिस ने कमरे से आधा लड्डू बरामद किया है। इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
उधर, डॉली के परिजन ने विनय के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुरालीजन व मायके के लोग भिड़ गए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।सिकंदरा के गांव अटूस की डॉली (21) की शादी आजमपाड़ा के विनय उर्फ वीरू (24) के साथ फरवरी 2024 में हुई थी। डॉली के भाई संदीप ने बताया कि शादी के बाद से ही परिजन बाइक और रुपये मांग रहे थे। वीरू गिलेट की पायल बनाने का काम करता था,उसका पास में ही कारखाना था। घर में आए दिन झगड़े होते थे।
आरोप लगाया कि विनय के भाई राम और टीटू कारखाना हथियाना चाहते थे। बहन गर्भवती हालत में थी, लेकिन एक ही घर में रहने के बाद भी सास, जेठानी, ननद ने देखभाल तक नहीं की।बेटी पैदा करने का ताना देती थीं सास और जेठानी20 दिन पहले एसएन अस्पताल में ऑपरेशन से बहन ने बच्ची को जन्म दिया था। तब से उत्पीड़न और ताने और बढ़ गए। सास और जेठानी बेटी पैदा करने का ताना देती थीं। इससे पति-पत्नी तनाव में रहते थे। दो दिन पहले झगड़ा होने पर बहन डॉली मायके आई थी। वह बुधवार की सुबह ही ससुराल लौटी थी।बृहस्पतिवार को सुबह 11:27 बजे वीरू ने साले को ऑडियो क्लिप भेजा कि चार लोगों ने हमें कुछ खिला दिया है, जल्दी आ जाओ। लेकिन वह पेपर देने गया था। उसे आने में देर हो गई। वह पुलिस को लेकर घर पहुंचा तब तक बहन और बहनोई की मौत हो चुकी थी।
कमरे में रो रही थी बच्ची
बच्ची कमरे में रो रही थी। सास भी बाहर ही बैठी थी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि आजमपाड़ा में दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। विनय ने मृत्यु से पहले अपने साले को एक वॉयस क्लिप भेजी थी।इसमें वो अपने 4 परिजन का नाम ले रहा है। कह रहा है कि उसकी हत्या की जा सकती है। उन्हें लड्डू में जहर मिलाकर खिला दिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी।
जहरीले लड्डू से मौत का अंदेशा, नमूना लिया
पुलिस ने बताया कि दोनों पास में ही मृत पड़े थे। उनके होंठ नीले थे। पास में बच्ची रो रही थी। पास में एक लड्डू रखा मिला, जिसका कुछ हिस्सा खा लिया गया है। प्रतीत होता है कि इसी जहरीले लड्डू के सेवन से मौत हुई है। लेकिन इस लड़्डू में कौन सा जहरीला पदार्थ मिलाया गया। किसने खिलाया, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम ने लड्डू को कब्जे में लिया है।
दो दिन पहले भाइयों में हुआ था झगड़ा
संदीप ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कारखाने पर राम और टीटू ने ताला लगा दिया था। इस पर विनय से झगड़ा हुआ था। चौकी पुलिस तीनों को ले गई थी। तब वह चौकी पर पहुंचे थे और तीनों में राजीनामा कराकर घर लाए थे। उन्हें क्या पता था कि भाई ही जान के दुश्मन बन जाएंगे।संदीप ने बताया कि दोनों भाइयों को यह पसंद नहीं था कि विनय कारखाना चलाए, वह हिस्सा मांग रहे थे। जबकि विनय की मां अपनी बेटियों को हिस्सा देने की बात कहती थी। इसी को लेकर विनय से घरवालों ने संबंध लगभग खत्म कर दिए थे।
टिप्पणियाँ